Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने विधायक पटेल के पिताजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज (रीवा) के विधायक प्रदीप पटेल के भोपाल स्थित निवास पहुंच कर उनके पिता छोटे लाल सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान को पटेल के पिताने आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने पटेल की वृद्ध मातासे भी भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। पटेल के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने विधायक पटेल के छोटे भाई के हाल ही में हुए निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय