Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने लगाया कचनार का पौधा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के अंतर्गत आज स्मार्ट पार्क में कचनार का पौधा रोपा। इस अवसर पर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह भी उपस्थित थे।

कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। कचनार के छोटे अथवा मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में पाए जाते हैं। प्रकृति ने कई पेड़ पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। मार्च मध्य के बाद फूलों से लदने वाले इस पेड़ की पत्तियाँ, तना और फूल आदि उपयोगी हैं। कचनार की गणना सुंदर व उपयोगी वृक्षों में होती है। इसकी अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

 

#कचनार का पौधा

Source : Agency

पाठको की राय