Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने कारम बांध निर्माण में लापरवाही पर 8 अधिकारी को निलंबित करने के दिए निर्देश

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्माणाधीन कारम बांध में हुई लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में बांध निर्माण से जुड़ी दो कंपनियों को ब्लेक लिस्टेड किया जा चुका है।

मुख्य अभियंता सी.एस. घटोले, अधीक्षण यंत्री जल संसाधन पी. जोशी, कार्यपालन यंत्री बी.एल. निनामा, एसडीओ वकार अहमद सिद्दीकी, उप यंत्री विजय कुमार जत्थाप, उप यंत्री अशोक कुमार, उप यंत्री दशाबंता सिसोदिया और उप यंत्री आर.के. श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है।

 

 

#कारम बांध निर्माण

Source : Agency

पाठको की राय