Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने आँवला, शहतूत और बरगद के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में कंज्यूमर एंड ह्यूमन राइट प्रोटक्शन समिति के सदस्यों के साथ आँवला, शहतूत और बरगद के पौधे लगाए। समिति के सर्वसतीश नायक, वीरेन पप्पू राम, योगान्तर नायक तथा श्रीमती साधना नायक भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं।

समिति द्वारा वृक्षा-रोपण को लेकर भोपाल में जन-मानस को जागरूक करने विगत 20 वर्षों से विभिन्न कार्यक्रम किये गये। साथ ही चंदनपुरा और कलियासोत के जंगलों में हो रही अवैध कटाई को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र को प्रोटेस्ट फॉरेस्ट घोषित कराया गया है।

 

 

#शहतूत और बरगद

Source : Agency

पाठको की राय