Saturday, October 24th, 2026

मार्च में गर्मी ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, अप्रैल से थोड़ी राहत के आसार

 पटना

मार्च में गर्मी ने पिछले 11 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते मंगलवार को पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अप्रैल से सूबे में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और आंशिक राहत मिलने के आसार हैं। अभी राज्य के अधिकतर शहरों में अधिकतम पारा सामान्य से ऊपर है। सूबे के शहरों में लोग मार्च में ही अप्रैल और मई जैसी गर्मी महसूस कर रहे हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में पुरवाई का प्रभाव बनने की वजह से सबसे अधिक पटना में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आई है।

अभी तापमान में होता रहेगा उतार-चढ़ाव : विवेक सिन्हा

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि अभी हवा की दिशा बदलने व अन्य मौसमी कारणों से तापमान में उतार चढ़ाव होता रहेगा। 28 और 29 मार्च को फिर से तापमान एक से दो डिग्री ऊपर चढ़ने के आसार हैं। अप्रैल महीने के आरंभ से ताप बढ़ने पर गरज-तड़क के साथ बारिश की स्थिति भी देखी जाएगी।

 

#garmi

Source : Agency

पाठको की राय