महेंद्र गगन की स्मृति में पुस्तक का विमोचन
( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल । सुविख्यात साहित्यकार , कवि , पत्रकार महेंद्र गगन की स्मृति में आज उन के व्यक्तित्व पर केंद्रित पुस्तक
" महेंद्र गगन होने का अर्थ "
का समारोह पूर्वक विमोचन किया गया।
राज्य संग्रहालय में आज शाम आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में
समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर , पद्मश्री से विभूषित संस्कृति के हितचिंतक डा. कपिल तिवारी,
वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव, अरुण पटेल , राकेश दीवान , शैलेंद्र शैली, वरिष्ठ साहित्यकार डा. संतोष चौबे , रामप्रकाश त्रिपाठी , राजेश जोशी , मुकेश वर्मा , रघुराज सिंह , उर्मिला शिरीष , देवीलाल पाटीदार , सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार , पत्रकार उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महेंद्र गगन के साथ अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए उनकी आत्मीयता , उदारता , सहयोगी भावना के प्रसंग सुनाए।
इस अवसर पर साप्ताहिक समाचार पत्र पहले पहल के विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया।

पाठको की राय