Friday, October 23rd, 2026

महिला प्रस्तावक से बदसलूकी पर एक्शन, CO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक आरोपी अरेस्ट

लखीमपुर खीरी
पसगवां ब्लॉक की सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने बीजेपी कार्यकर्तओं पर उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी और उनके कपड़े फाड़ने का गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने सीओ और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी यश वर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स पर सपा प्रत्याशी रितु सिंह के साथ बदसलूकी करने और उनका नामांकन पत्र फाड़ने का आरोप है। 

पुलिस का दावा है कि महिला से बदसलूकी करने वाला युवक निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थक है। स्थानीय पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों और माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ तत्काल कठोरतम कार्रवाई का आदेश दिया है। यूपी सरकार का कहना है कि किसी भी दशा में माहौल खराब करने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

#महिला प्रस्तावक

Source : Agency

पाठको की राय