महिला दिवस : इंदौर में सिटी बसों और आई बसों में महिलाओं के लिए यात्रा फ्री
( अमिताभ पाण्डेय)
इंदौर ( अपनी खबर)
नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर शहर में चलने वाली सभी सिटी बसों और आई बसों में महिलाओं को टिकट लेने की जरूरत नहीं है।
मंगलवार 8 मार्च को महिला दिवस पर के सभी महिलाओं की यात्रा मुफ्त रहेगी। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं को अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड द्वारा यह सौगात दी जा रही है। नगर निगम की इस घोषणा का सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है।
Source : Agency

पाठको की राय