Thursday, October 22nd, 2026

महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से एक शख्स की मौत, दो घायल 

ठाणे
महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। उल्हासनगर में एक इमारत का स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने पारस भवन के स्लैब वाले हिस्से के मलबे से एक व्यक्ति को बचाया, जबकि मामूली रूप से घायल दो लोगों को उल्हासनगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
घटना शनिवार की रात 10:30 बजे उल्हासनगर-5 के गांधी नगर इलाके में उस समय हुई जब पांच मंजिला इमारत की स्लैब का साइड वाला हिस्सा चौथी मंजिल पर बने कमरे में गिर गया। उल्हासनगर नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी युवराज भडाने ने कहा, "घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अन्य निवासियों को बचाकर इमारत को सील कर दिया।" इमारत में 15 फ्लैट और 4 दुकानें हैं। 

 

Source : Agency

पाठको की राय