Wednesday, October 21st, 2026

महंगाई पर नियंत्रण पाने के प्रभावी उपाय करे राज्य और केन्द्र सरकार : मायावती

लखनऊ 
 बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पेट्रोल-डीजल और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताते हुये केन्द्र और राज्य सरकारों से महंगाई को काबू करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। मायावती ने गुरुवार को ट्वीट किया देश में एक तरफ आए दिन पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस आदि की बढ़ती कीमतों ने तथा वहीं दूसरी तरफ रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते हुए दामों से आमजन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त और त्रस्त है। केन्द्र व सभी राज्य सरकारें जनता के राहत के लिए तुरन्त सख्त व प्रभावी कदम उठाएं, बीएसपी की यह मांग है।

 

#मायावती

Source : Agency

पाठको की राय