Wednesday, October 21st, 2026

ममता बनर्जी भी जाति आधारित जनगणना के समर्थन में उतरीं

नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अब जातिगत जनगणना के समर्थन में उतर आई हैं। उन्होंने कहा कि अगर सभी दल इस बात के लिए राजी हैं तो वह राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना को स्वीकार करेंगी। दरअसल 23 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी, वह यह चाहते हैं कि बिहार में जाति आधारित जनगणना हो। साथ ही तेजस्वी यादव ने भी देशभर में जाति आधारित जनगणना की मांग की थी। जिसके बाद ममता बनर्जी का यह बयान सामने आया है। इसे भी पढ़ें- 'कोका कोला तू' गाने पर 62 साल की नीना गुप्ता का बेली डांस, फैंस बोले- बेबाक, बिंदास और एकदम झक्कास ममता बनर्जी ने कहा कि हमने अभी तक देशभर में जाति आधारित जनगणना पर चर्चा नहीं की है। लेकिन सभी राज्य और केंद्र सरकार इसके लिए राजी है तो हमे कोई दिक्कत नहीं है। 

अगर सभी राज्य सहमत होते हैं तो मैं इसके खिलाफ नहीं लड़ूंगी। राजनीतिक दलों, मुख्यमंत्रियों, केंद्र सरकार को इसपर एकमत होने दीजिए। हालांकि ममता बनर्जी ने आगे कुछ नहीं कहा उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने इस मुद्दे पर सवाल खड़ा किया है, देखते हैं बाकी लोग इसपर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि 26 अगस्त को केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है उसमे पार्टी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

 

#ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय