Thursday, October 22nd, 2026

ममता ने पीएम मोदी को लिखा खत- बंगाल में भी गूंजा BSF अधिकार क्षेत्र का मुद्दा

नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 15 किमी से बढ़ाकर 50 किमी करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ सीएम ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि हम इसके खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाएंगे।

केंद्र सरकार ने पंजाब और पश्चिम बंगाल समेत कई सीमांत राज्यों में बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) का अधिकार क्षेत्र 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले पर पश्चिम बंगाल में ममता सरकार नाखुश है। टीएमसी पार्टी के सांसद सौगत रॉय ने कहा है कि केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ सीएम ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खत लिखा है। सरकार विधानसभा इस फैसले के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी। सौगत रॉय ने कहा कि यह कदम राज्य के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप है। हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। सीमा पर बाड़ लगाने का काम केंद्र को करना चाहिए। राज्य भी इसका समर्थन कर रहा है। ऐसे में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाकर राज्य सरकार के अधिकारों को कम करने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि पंजाब में भी चरणजीत सिंह चन्नी सरकार बीएसएफ अधिकार क्षेत्र को लेकर कई बार केंद्र के सामने आपत्ति जाहिर कर चुकी है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी कई मौकों पर गृह मंत्री अमित शाह से अपने आदेश को वापस लेने की दरख्वास्त कर चुके हैं।

 

#ममता

Source : Agency

पाठको की राय