मनोज बाजपेयी के पिता गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, शूटिंग छोड़कर पहुंचे एक्टर
मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता की हालत गंभीर है जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनोज बाजपेयी केरल में अपने आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही उन्हें इस बारे में बता चला शूटिंग रोककर परिवार के पास पहुंचे। मनोज बाजपेयी के पिता का नाम राधाकांत बाजपेयी है और उनकी उम्र करीब 83 साल है।
पिता के सपने को किया पूरा
हाल ही में बातचीत करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा था कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा पहले पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी। मनोज ने कहा, ‘18 साल की उम्र में मैं बिहार के एक गांव से दिल्ली आया। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी ज्वॉइन किया। ग्रेजुएशन खत्म किया जो कि मेरे पिता का सपना था। वह नहीं चाहते थे कि मैं अपनी पढ़ाई छोड़ूं। मैं वाकई चाहता था कि उनके सपनों को पूरा करूं और किसी तरह मैंने कोर्स खत्म कर लिया और डिग्री ली।‘

पाठको की राय