Sunday, October 25th, 2026

मधुबनी के धरोहर नाथ महादेव मंदिर में 2 संतों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी 
बिहार के मधुबनी जिले के ख़िरहर में धरोहर नाथ महादेव मंदिर में दो संतों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं दो संतों की हत्या की खबर मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मंदिर के बाहर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग करने लगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय