Thursday, October 22nd, 2026

मदुरै: चिथिरई उत्सव के दौरान मची भगदड़, दो लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली
 तमिलनाडु के मदुरई में चिथिरई उत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी भक्त वैगई नदी में भगवान कल्लाझगर के प्रवेश को देखने पहुंचे थे। इस दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे है। बता दें कि मीनाक्षी मंदिर का ये सबसे बड़ा समारोह है। भगवान कल्लाझगर की इस रथ यात्रा में शनिवार (16 अप्रैल) को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा पड़ा।

 

#चिथिरई उत्सव

Source : Agency

पाठको की राय