भारत में आज 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 8865 नए केस दर्ज किए गए 287 दिनों के बाद इतने कम मामले
नई दिल्ली
भारत में कोरोना की तीसरी लहर आएगी या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, मगर मौजूदा वक्त में कोरोना पूरी तरह से काबू में होता दिख रहा है। देश में 287 दिन में आज यानी मंगलवार को सबसे कम कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में आज 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 8865 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 197 रही।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24 घंटे के भीतर नए केस से अधिक रिकवरी करने वाले मरीजों की संख्या है। बीते 24 घंटे में 11971 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, देश में अब 130792 एक्टिव केस बचे हैं, जो 525 दिनों में सबसे कम है। डेली पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 0.80 फीसदी पर आ गया है।
पश्चिम बंगाल में स्कूल और कॉलेज मंगलवार से फिर से खोले जाएंगे. इसके लिए सेनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंस सहित कोविड -19 से जुड़े अनिवार्य प्रोटोकॉल संस्थानों के प्रवेश द्वारों और क्लास रूमो में लागू किए गए हैं.
देश में अब तक 62 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 15 नवंबर तक देशभर में कोविड के लिए कुल 62,57,74,159 सैंपल्स टेस्ट किए गए, जिनमें 15 नवंबर को टेस्ट किए 11,07,617 सैंपल्स शामिल हैं.
देश में अब तक 62 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 15 नवंबर तक देशभर में कोविड के लिए कुल 62,57,74,159 सैंपल्स टेस्ट किए गए, जिनमें 15 नवंबर को टेस्ट किए 11,07,617 सैंपल्स शामिल हैं.
https://jantaserishta.com/national/in-india-only-8865-new-cases-of-corona-were-found-in-one-day-after-287-days-so-few-cases-1075925

पाठको की राय