Wednesday, October 21st, 2026

भारत का अफगानिस्तान से मुकाबला आज, अफगान पेसर हमीद ने कहा- हम जीत सकते हैं


नई दिल्ली
 अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज हमीद हसन को लगता है कि उनकी टीम भारत को हरा सकती है। यह एक बड़ा बयान जरूर है लेकिन मामले के बैकग्राउंड की ओर देखें तो यह बड़बोलापन भी नहीं है क्योंकि टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन ने फैंस को निराश किया है और अफगानिस्तान के अपेक्षाकृत बेहतर खेल ने उनको नई उम्मीदें दी हैं। हालांकि अफगानिस्तान को भारत को हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा लेकिन यह नहीं भूलना कि ग्रुप दो की टॉप टीम पाकिस्तान भी अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अपने पसीने निकलते देख चुकी है। अफगानिस्तान क्रिकेट में विश्व को चौंकाने की काबिलियत तो रखता ही है। यहां केवल टी20 की बात हो रही है।

आज यानी 3 नवंबर को अफगानिस्तान और भारत का मुकाबला होगा। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत का तीसरा लीग मैच है। इससे पहले वे न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ बहुत शर्मनाक ढंग से हारकर सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुके हैं। भारत के तीनों मुकाबले अब आसान टीमों से है जिसमें आज का मैच फिर भी थोड़ा चौंकाने का दम रखने वाली अफगानिस्तान से होगा। IPL में जिसका बेस्ट इकॉनमी रेट था, उसको ही भारत ने वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया- सलमान बटIPL में जिसका बेस्ट इकॉनमी रेट था, उसको ही भारत ने वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया- सलमान बट अफगान टीम को नामिबिया और स्कॉटलैंड के ऊपर जबरदस्त जीत मिली है और उनका नेट रन रेट भी बहुत अच्छा है जो कि उनके ग्रुप में टॉप पर है। भारत को हराने की बात करने वाले हसन की अफगानिस्तान टीम में 5 साल बाद वापसी हुई है और उनका मानना है कि अफगान टीम अगर बोर्ड पर अच्छे रन बना देती है तो भारत को बाद में गेंदबाजी और फील्डिंग के जरिए भी दबाव में लाया जा सकता है। हसन ने क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए यहा कहा है, "हमारे पास भारत के खिलाफ अच्छा अवसर है।

 

#भारत का अफगानिस्तान

Source : Agency

पाठको की राय