Monday, October 19th, 2026

ब्रह्मकुमारी ने किसानों को दिलाया योगिक खेती का संकल्प


         (अमिताभ पाण्डेय)
भोपाल । ( अपनी खबर ) भोपाल के ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र  रोहित नगर  द्वारा शहर की सीमा से लगे  ग्राम गुराड़ी घाट में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मृदा वैज्ञानिक डॉ आनन्द विश्वकर्मा थे।
उन्होंने सभी किसान भाइयों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के  तरीके बताए।
 यह भी बताया कि बिना रासायनिक खाद और दवाइयों के किस प्रकार ज्यादा अनाज उत्पादन  प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट करते हुए ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र रोहित नगर भोपाल की  प्रभारी राजयोगिनी  ब्रह्मकुमारी  डॉक्टर रीना  ने  किसान भाई बहनों को शाश्वत योगिक खेती के बारे में जानकारियां दी।
डाक्टर बी के  रीना ने  बताया कि प्रतिदिन एक घण्टे राजयोग, ध्यान करके  हम अपने जीवन को अधिक खुशहाल  बना सकते हैं।
इस अवसर पर किसान भाइयों का सम्मान भी क़िया गया ।
उन्हें मास्क वितरण किए गये और  प्रभु प्रसाद  दिया गया।
राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी  संख्या में किसान भाई बहन उपस्थित रहे।
इस मौके पर किसानो  ने राजयोग, ध्यान ,योगिक खेती करने का संकल्प लिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय