Saturday, October 24th, 2026

बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 30,773 नए मामले, 309 मरीजों की मौत 

नई दिल्ली
 देश में कोरोना के केस में पहले से कमी आई है लेकिन अभी भी काफी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि त्योहारी सीजन में जरा सी लापरवाही परेशानी का सबब बन सकती है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 30,773 नए केस सामने आए हैं और 309 लोगों की मौत भी हुई है, जबकि 38,945 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में इस वक्त कोरोना के कुल मामले 3,34,48,163 हो गए हैं तो वहीं इंडिया में सक्रिय मामले 3,32,158 हो गए हैं। जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 4,44,838 हो गया है और टोटल रिकवरी 3,26,71,167 लोगों की हो चुकी है जबकि देश में अब तक 80,43,72,331 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। बीते 24 घंटों में 85,42,732 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। 

 ये तो पूरे देश का आंकड़ा है तो वहीं बीते 24 घंटों के दौरान केरल में कोरोना वायरस के 19,325 मामले सामने आए और 143 लोगों की मौत हुई है तो वहीं मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,104 नए मामले सामने आए और 2 मौतें हुई हैं। तो वहीं पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोना वायरस के 728 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत कोविड से हुई है। अगर असम की बात करें तो बीते 24 घंटों में वहां कोरोना के 465 नए केस सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है

अब 85 फीसदी तक सफर कर सकेंगे यात्री अब तक कोरोना वायरस के लिए 15,59,895 सैंपल टेस्ट जबकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक शनिवार को कोरोना वायरस के लिए 15,59,895 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 55,23,40,168 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की रिपोर्ट कहती है कि अक्टूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है इसलिए सबको काफी अलर्ट रहने की आवश्यकता है और भारत सरकार की पूरी कोशिश है थर्ड वेव आने से पहले देश के अधिकांश लोगों को वैक्सीन लग जाए।
 

 

#कोरोना

Source : Agency

पाठको की राय