बिहार इंटर स्तरीय भर्ती जल्द पूरी करने की मांग
पटना
प्रथम इंटर स्तरीय बहाली को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर गुरुवार को महाआंदोलन किया। समय पर रिजल्ट जारी नहीं किये जाने से छात्रों में काफी आक्रोश है। बता दें कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 2014 में बिहार के सभी जिलों के विभिन्न विभागों के लिए 13120 पदों पर बहाली निकाली थी। लेकिन सात साल बाद भी वैकेंसी पूरा नहीं हो सकी। जिसकी वजह से अभ्यर्थियों में आक्रोश है। छात्रों ने कहा कि अगर रिजल्ट जल्द जारी नहीं हुआ तो सड़क पर आंदोलन करेंगे।
सीवान व नालंदा से आई आकांक्षा व निधि ने कहा कि हमलोग मुख्यमंत्री से अनुरोध कर रहे हैं कि इस बहाली को जल्द पूरी करवाया जाए। राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि सात साल मे एक बहाली को पूरा न करना बहुत बड़ा अपराध है। 50 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी दिन-रात मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं।

पाठको की राय