Wednesday, October 21st, 2026

बिस्तर पर सो रही थी महिला, अचानक छत फाड़कर गिरा उल्कापिंड

नई दिल्ली
दुनियाभर के कई देशों से उल्‍कापिंड गिरने के तमाम मामले सामने आते रहते हैं। कई बार इसकी कीमतों को लेकर भी खूब कयास लागे जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये उल्‍कापिंड इतने महंगे होते हैं कि जो भी इसे पाता है वह मालामाल हो जाता है। इसी बीच कनाडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला के बिस्तर पर उल्कापिंड उस समय गिरा जब वह सो रही थी। महिला की छत को फाड़कर उल्कापिंड उसके बिस्तर पर गिरा था।

दरअसल, यह घटना कनाडा की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम रूथ हैमिल्‍टन है। महिला रात में अपने बिस्‍तर पर सो रही थी तभी अचानक उसे बिस्तर पर किसी चीज के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी, वह डर के मारे उठकर बैठ गई। उसने ऊपर देखा तो पाया कि छत थोड़ा सा हिस्सा फटा हुआ है। यह देखकर महिला चौंक गई।

महिला ने वापस जब अपने बिस्तर की ओर देखा तो वहां एक पत्थर पड़ा हुआ था। महिला को कुछ समझ नहीं आया कि यह क्या चीज है। बाद में उसे समझ आया कि यह क्या चीज है, यह एक उल्कापिंड था। बस गनीमत इस बात की रही कि यह उल्‍कापिंड महिला से कुछ इंच की दूरी पर गिरा, जिसके चलते उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि महिला फिर भी काफी डरी हुई थी।

 

#गिरा उल्कापिंड

Source : Agency

पाठको की राय