Thursday, October 22nd, 2026

बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका शतक तो विराट कोहली क्यों ट्रोल होने लगे?

नई दिल्ली
 पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक ठोक खूब सुर्खियां बटोरी। कराची टेस्ट में कंगारुओं ने मेजबानों के सामने जीत के लिए 506 रनों का लक्ष्य रखा था। पहली पारी में 148 रनों पर ढेर होने वाली पाकिस्तान टीम के लिए यह मुश्किल लक्ष्य था और वहीं ऑस्ट्रेलिया की नजरें जीत पर थी। मगर कप्तान बाबर आजम को यह मंजूर नहीं था, उन्होंने चौथी इनिंग में 196 रनों की शतकीय पारी खेल मंसूबो को धराशाई कर दिया। इसी के साथ बाबर का शतकों के सूखे का इंतजार भी खत्म हुआ। जी हां, बाबर के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 767 दिन लंबे इंतजार के बाद यह शतक निकला है। बाबर ने अपनी इस पारी के दौरान 425 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और 1 छक्का लगाया।

बाबर के शतक का सूखा खत्म, कोहली का अंतजार जारी
बाबर के टेस्ट शतक को सूखा तो खत्म हो गया, मगर विराट कोहली के शतक का इंतजार अभी भी जारी है। किंग कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट शतक बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर 2019 में लगाया था। इसके बाद कोहली कई बार 50 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे मगर वह शतक तक नहीं पहुंच सके। इसका खामियाजा उन्हें औसत 50 से कम के रूप में उठाना पड़ा। बेंगलुरु टेस्ट के बाद कोहली का टेस्ट क्रिकेट में औसत 50 से कम हो गया है।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी बाबर के नीचे पहुंचे कोहली
आईसीसी ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की जिसमें विराट कोहली 4 पायदान के नुकसान के साथ 9वें स्तान पर पहुंच गए हैं, वहीं बाबज आजम 8वें स्थान पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस पारी के दम पर बाबर अपनी रैंकिंग में और सुधार करेंगे।

 

#बाबर आजम

Source : Agency

पाठको की राय