Wednesday, October 21st, 2026

बसपा कॉडर वोट बैंक न खिसके, इस प्लानिंग से भाजपा-कांग्रेस को घेरने में जुटी मायावती

 लखनऊ 
बसपा सुप्रीमो मायावती कॉडर वोट बैंक को संभाले रखने के लिए भाजपा व कांग्रेस को घेरने में जुटी हुई हैं। देश के किसी भी कोने में होने वाले दलित अत्यचार को मायावती मुद्दा बना रही हैं। उनका मकसद इन दोनों पार्टियों को दलित विरोधी करार देने का है, जिससे चुनाव में उनके अपने कॉडर का वोट बैंक कहीं खिसकने न पाए।

मायावती इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से लगी हुईं। जातीय समीकरण के हिसाब से विधानसभा उम्मीदवार तय कर रही हैं, लेकिन वह यह भी ध्यान रख रहीं हैं कि उनका वोट बैंक उनसे किसी भी तरह छिटकने न पाए। इसीलिए वह दलित मुद्दे को धार देने में जुटी हुई हैं। चाहे उनके आरक्षण या हक मामला हो या फिर उनके ऊपर अत्याचार का...। वह कोई मुद्दा छोड़ नहीं रही हैं।

मायावती ने सोमवार को जिला गौतमबुद्धनगर में एक दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की हुई घटना को अति-दुखद व अति-शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि यूपी की भाजपा सरकार पीड़ित परिवार को न्याय व आरोपियों के खिलाफ जल्दी ही सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

 

#मायावती

Source : Agency

पाठको की राय