Wednesday, October 21st, 2026

बजट 2023: देश में 157 नए नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे

आजादी के अमृतकाल का यह बजट आत्म-निर्भर भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचायेगा - मंत्री सारंग

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने केंद्रीय बजट 2023 को सर्वजन हितैषी बजट बताते हुए कहा कि आजादी के अमृतकाल का यह बजट आत्म-निर्भर भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचायेगा। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का अभिनंदन करते हुए कहा कि अब 7 लाख रूपए तक की सालाना आय पर आयकर नहीं लगेगा। इससे नौकरी पेशा और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।

वहीं बजट में 157 नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की घोषणा को लेकर मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश निरंतर सशक्त हो रहा है। निश्चित रूप से नये नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना से स्वास्थ्य सुविधाएँ सुदृढ़ होंगी।

 

 

#new

Source : Agency

पाठको की राय