बच्चों को कोरोना से बचाने वाली वैक्सीन में अब ज्यादा देर नहीं, जानें कब होगी शुरुआत, सबसे पहले किसे लगेंगे टीके
गोरखपुर
कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि तीसरी लहर में बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए टीका अक्तूबर के अंतिम पखवारे या नवंबर के पहले पखवारे में आ सकती है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में बीमार बच्चों को कोविड से बचाने के लिए टीका लगाया जाएगा। इसके लिए बीमार बच्चों की पहचान का अभियान शुरू हो गया है।
गोरखपुर जिले में 18 वर्ष से ऊपर के लोग वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित हो रहे हैं। लेकिन बच्चे अभी असुरक्षित हैं। बच्चों की वैक्सीन पर काम चल रहा है। पहले चरण में बीमार बच्चों को ही टीका लगाया जाएगा। उनकी सूची बनाने की तैयारी की जा रही है। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एएनएम की मदद से ऐसे बच्चों की सूची तैयार की जाएगी, जो किसी बीमारी से पीड़ित हैं।
बच्चों में ज्यादातर जन्मजात समस्या ही होती है। उन्हें हार्ट, लिवर आदि की बीमारी नहीं होती। किसी वजह से अस्वस्थ या दिव्यांग बच्चों की सूची तैयार होने के बाद यह तय हो जाएगा कि पहले चरण में कितने बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। शीघ्र ही स्वास्थ्य कर्मियों की मीटिंग कर उन्हें सूची तैयार करने के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
संक्रमित हो चुके हैं 1474 बच्चे
कोविड संक्रमण की दोनों लहरों के दौरान 10 साल तक के 1474 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 65 बच्चे अति गंभीर हुए थे, जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इनमें से 10 की मौत हो गई थी। पहली लहर में केवल तीन बच्चे भर्ती हुए थे, वे सभी स्वस्थ होकर घर गए। दूसरी लहर उन पर भारी पड़ी थी।
टीकाकरण शिविर 20 से
समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास एंव पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में सीआरसी गोरखपुर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान मे दिव्यांगजन एवं उनके अभिभावको के लिए विशेष द्वितीय कोविड-19 टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया जाएंगे। रेजिडेन्ट को-आर्डिनेटर ने बताया कि यह शिविर 20 एवं 21 सितम्बर को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा।

पाठको की राय