Tuesday, October 20th, 2026

फ्री राशन : हजारों कार्डधारकों को नहीं मिला गेंहू-चावल

लखनऊ
नियमित वितरण के पहले ही दिन हजारों कार्डधारकों को राशन दुकानों से निराश होकर लौटना पड़ा। क्योंकि राजधानी की 75 फीसद कोटे की दुकानों पर अभी तक राशन नहीं पहुंचा है। गेहूं-चावल की उठान न होने से राशन वितरण के पहले दिन सैकड़ों दुकाने बंद रहीं। वहीं तमाम कोटेदारों ने पिछले माह के बचे हुए राशन को बांटा।

नवम्बर माह में दूसरे चक्र का वितरण शनिवार से होना था। इसके लिए उठान 15 से शुरू होनी चाहिए थी, लेकिन हीलाहवाली के कारण उठान में देरी हुई। 18 को उठान शुरू हुई। 19 को मजदूर न आने के कारण उठान लगभग ठप रही। इसी कारण से शनिवार को हजारों कार्डधारकों को राशन नहीं मिला।

 

Source : Agency

पाठको की राय