Tuesday, October 20th, 2026

फ्री राशन: बिना वैक्सीनेशन नहीं मिलेगा गेंहू-चावल, दुकानों पर रहेगी स्वास्थ्य विभाग टीम

अलीगढ़

कोविड-19 से आम-आवाम को बचाने को जिला प्रशासन ने नई प्लानिंग की है। इस मुहिम की शुरुआत शहर से 20 नवंबर से होगी। शहर के सभी 198 राशन की दुकानों पर कोविड-19 टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुकानों पर टीम लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने सांई मेडिकल कालेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को भी लगाया है। इनके साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने नया स्लोगन दिया है ‘पहले टीकाकरण कराएं, फिर राशन लाएंगे, कोरोना हाराएंगे’। टीकाकरण का प्रमाण पत्र देने पर ही राशन मिलेगा। प्रशासन के निर्देश पर सभी राशन की दुकानों को नियमित खोला जाएगा।  
  नवंबर माह तक 26,47,465 लोगों को पहली डोज लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी जोरशोर से लगा हुआ है। जिला प्रशासन भी स्वास्थ्य विभाग का लगातार साथ दे रहा है। इसी क्रम में पहले तो प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में कोटेदार, शिक्षक, प्रधान, सचिव, आंगनबाड़ी को हर घर दस्तक अभियान में लगाया है। यह टीमें घर-घर जाकर लोगों को टीककारण लगाने को प्रेरित करेंगी। और स्वास्थ्य विभाग की एएनएम इनकों टीका लगाएंगे। इसके बाद टीकाकरण में वृद्धि हुई तो सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने राशन की दुकानों पर टीकाकरण सेशन लगाने की योजना बनाई। जिस पर मंजूरी हो चुकी है। शनिवार से शहर के 198 राशन की दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सेंशन साइट लगाएगा। जहां पर एएनएम व स्टाफ नर्स द्वारा राशन लेने आने वाले 18 से ऊपर सभी का टीका लगाया जाएगा।
 
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया 75 टीमें
अलीगढ़। स्वास्थ्य विभाग में मैन पावर की कमी होने के बावजूद सीएमओ ने 75 टीमों का गठन किया। यह टीमें शहर की सभी 198 राशन की दुकानों को कबर करेंगी। एक टीम आसपास के दो से तीन दुकानों को कबर करेगी। वहीं दूसरी ओर सीएमओ डॉ. आनंद कुमार उपाध्याय ने सांई मेडिकल कालेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे कुछ विद्यार्थियो को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ वैक्सीनेशन में लगाया है। इससे टीम बढ़ेगी।
 
स्वयं सेवी संस्थाएं और निजी अस्पताल करें सहयोग
अलीगढ़। सीएमओ डॉ. आनंद कुमार उपाध्याय ने सभी स्वयं सेवी संस्थाओं जैसे लायंस क्लब, रोटरी क्लब, आईएमए आदि संस्थाओं से टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की है। कहा कि टीकाकरण को गति देने के लिए लगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने को प्रेरित करें। जिले में साढ़े तीन लाख लोग ऐसे में जो दूसरा टीका नहीं लगवाएं है।

 

#फ्री राशन

Source : Agency

पाठको की राय