फिल्म गदर 2 को ढोल नगाड़े बजाते हुए देखने पंहुचें प्रशंसक
( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल । फिल्म अभिनेता और सांसद सन्नी देओल की फिल्म गदर 2 का प्रदर्शन आज से देश भर में शुरू हुआ। यह फिल्म भोपाल से रंगमहल सिनेमाघर में लगी । इसका पहले दिन पहला शो देखने के लिए धर्मेंद्र एक अनमोल रतन एवम गजब धरम जी फैंस क्लब भोपाल के सभी सदस्य गाजे बाजे के साथ अपने प्रिय अभिनेता की फिल्म देखने रंगमहल सिनेमाघर में बड़ी संख्या में आए।
पिछले 25 वर्षों से फिल्म स्टार धर्मेंद्र के प्रशंसक भोपाल निवासी कैलाश रैकवार गुल्लू भाई अपने साथ समर्थकों की बड़ी टीम लेकर फिल्म देखने आए। उनके साथ ओ पी मालवीय , गौरीशंकर , नीटू, ललित , मीना - भगवती रैकवार , अशोक कोली, सौरभ राठौर , राहुल प्रजापति , मूसा भाई ने भी गदर 2 फिल्म देखी ।
इस बारे में कैलाश रैकवार गुल्लू भाई ने बताया कि फिल्म में सन्नी देओल का अभिनय देखने लायक है। हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए। उल्लेखनीय है कि गुल्लू भाई फिल्म स्टार धर्मेंद्र और उनके परिवार के प्रशंसक हैं और हर फिल्म देखने हैं। वे कई बार धर्मेंद्र , हेमामालिनी , सन्नी देओल , बाबी देओल से मिल चुके हैं । हर साल धर्मेंद्र का जन्मदिन भोपाल में धूमधाम से मनाते हैं। गुल्लू भाई ने पिछले महीने अपने सुपुत्र का विवाह किया तो उसमें भी धर्मेंद्र की फिल्मों के गीत पर लोग झूमते नजर आए। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र भी कैलाश रैकवार गुल्लू भाई का मुंबई स्थित बंगले पर सम्मान कर चुके हैं।

पाठको की राय