Sunday, October 25th, 2026

फिर उड़ता दिखा जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के पास संदिग्ध ड्रोन

 जम्मू 
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन के जरिए हुए हमले को अभी महीना भर भी समय नहीं बीता और अब तक सातवीं बार इस केंद्र शासित प्रदेश में संदिग्ध ड्रोन देखा गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बुधवार रात को यहां एक बार फिर से ड्रोन देखा गया है। पहली बार 27 जून को हमला हुआ था। 18 दिन बीत जाने के बाद बुधवार को सातवीं बार यहां ड्रोन देखा गया है।

इससे पहले मंगलवार रात को भी जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन देखा गया था, जिसपर बीएसएफ ने फायरिंग की और वह दोबारा पाकिस्तानी सीमा में वापस चला गया था। बीएसएएफ ने बयान जारी कर यह बताया था कि यह ड्रोन जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में देखा गया था।

 

#संदिग्ध ड्रोन

Source : Agency

पाठको की राय