Thursday, October 22nd, 2026

प्रियंका गांधी लड़ सकती है 2022 का विधानसभा चुनाव, अमेठी या रायबरेली सीट से मैदान में उतरने की चर्चा

लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अब छह महीने से भी कम समय बचा है। तो वहीं, चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है और वो जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस बीच राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी के अमेठी और रायबरेली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। अगर ऐसा होता है, तो वह गांधी परिवार की पहली सदस्य होंगी जो विधानसभा चुनाव में उतरेंगी। इससे पहले गांधी परिवार के सभी सदस्यों ने सिर्फ लोकसभा चुनाव ही लड़ा है।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पहली पसंद अमेठी विधानसभा क्षेत्र है। क्योंकि यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। हालांकि, रायबरेली सीट भी कांग्रेस का गढ़ है, लेकिन अमेठी सीट पर भाजपा से राहुल गांधी की हार का बदला भी लेना हैं। साथ ही साथ, प्रियंका अमेठी में लोकसभा चुनाव के लिए जमीन भी तैयार करेंगी, जिससे स्मृति ईरानी को 2024 के लोकसभा चुनावों में चुनौती दी जा सके।

 

#प्रियंका गांधी

Source : Agency

पाठको की राय