Thursday, October 22nd, 2026

प्रमुख सचिव नगरीय विकास ने की जल प्रदाय परियोजनाओं की समीक्षा

भोपाल

प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह ने एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से प्रगतिरत सागर, मकरोनिया और भिण्ड जल प्रदाय परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। सिंह ने नगर निगम सागर के आयुक्त को पाइप लाईन बिछाने में बाधक बन रहे अतिक्रमण हटवाने एवं क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदलने के निर्देश दिए। अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

प्रमुख सचिव ने उज्जैन सीवरेज परियोजना के कार्यों की भी समीक्षा की तथा जरूरी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव, उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, सागर नगर निगम आयुक्त चन्द्र शेखर शुक्ला, प्रमुख अभियंता जी.पी. कटारे, मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रमुख अभियंता दीपक रत्नावत एवं मुख्य अभियंता विजय गुप्ता उपस्थित थे।

 

 

#जल प्रदाय परियोजनाओं

Source : Agency

पाठको की राय