Tuesday, October 20th, 2026

पेट्रोल डीजल पर राहत बरकार

नई दिल्ली
  सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। त्योहारी सीजन में भी पेट्रोल डीजल पर राहत बरकार है। आज पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.72 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

यहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल
अब देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।

 

 

#पेट्रोल डीजल

Source : Agency

पाठको की राय