Tuesday, October 20th, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई  बदलाव नहीं  

 नई दिल्ली 
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। आज यानी बुधवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई  बदलाव नहीं किया है। नए रेट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 101.19 रुपये तो वहीं डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें पिछले 15 दिन में  डीजल 1.25 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। जहां तक कच्चे तेल की बात है तो अमेरिकी बाजार में मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 0.53 डॉलर प्रति बैरल घट कर 71.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया तो डब्ल्यूटीआई क्रूडके दाम में भी 94 सेंट गिरकर यह 68.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय