Wednesday, October 21st, 2026

पुलिस ने सांसद डेविड एमेस की हत्या को बताया आतंकवादी घटना

लंदन
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद सर डेविड एमेस की हत्या को पुलिस ने आतंकवादी घटना घोषित किया है। ब्रिटिश पुलिस ने कंजर्वेटिव सांसद डेविड एमेस की हत्या को आतंकवादी घटना घोषित किया है। इस बात की जानकारी न्यूज एएनआई ने दी है। ब्रिटेन के सांसद डेविड एमेस पर साउथईस्‍ट इंग्‍लैंड में अपने संसदीय क्षेत्र के एक कार्यक्रम के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। डेविड एमेस पर चाकू से कई बार वार किए गए थे। इसी हमले के बाद उनकी मौत हो गई। 

पुलिस ने फौरन ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था। अब ब्रिटिश पुलिस ने जानकारी दी है कि ये एक आतंकवादी घटना थी। पुलिस ने शनिवार को कहा कि ब्रिटिश सांसद डेविड एमेस की चाकू से हुई हत्या एक आतंकवादी घटना थी। पुलिस ने बताया कि 2016 के बाद मतदाताओं से मिलने के दौरान ब्रिटेन के एक राजनेता की हत्या का ये दूसरा मामला है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि उनके शुरुआती जांच से यही पता चला है कि इसके पीछे "इस्लामी चरमपंथ से जुड़ी एक संभावित प्रेरणा" है। 

 

#सांसद डेविड एमेस

Source : Agency

पाठको की राय