Tuesday, October 20th, 2026

पुलिस की कॉन्फ्रेंस में न जाएं पीएम, प्रियंका गांधी ने मोदी को चिट्ठी लिख क्या मांग की?

लखनऊ
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लखीमपुर हिंसा मामले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से हटाने की मांग की है। प्रियंका ने इस सिलसिले में पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी है।

प्रियंका ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी को संबोधित पत्र को साझा करते हुए कहा, 'लखीमपुर किसान नरसंहार में अन्नदाताओं के साथ हुई क्रूरता को पूरे देश ने देखा। आपको यह जानकारी भी है कि किसानो को अपनी गाड़ी से कुचलने का मुख्य आरोपी आपकी सरकार के केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री का बेटा है। राजनीतिक दवाब के चलते इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरूआत से ही न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की। उच्चतम न्यायालय ने इस संदर्भ में कहा कि सरकार की मंशा देखकर लगता है कि सरकार किसी विशेष आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।'

 

Source : Agency

पाठको की राय