पीएम मोदी के बर्थ डे पर राहुल गांधी ने भी किया विश, बधाई संदेश पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर देश के कई नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं और बीजेपी ने पीएम मोदी के बर्थ डे पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। पीएम मोदी आज 71 साल के हो गए हैं और इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बीजेपी और पीएम मोदी के प्रतिद्वंद्वी समझे जाने वाले राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह ट्विटर पोस्ट किया, "हैप्पी बर्थ डे, मोदी जी।"
राहुल गांधी के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बड़े ही मजेदार कमेंट किए हैं। प्रांजुल शर्माजी नाम के एक यूजर ने एक मीम पोस्ट किया जिस पर लिखा था- बोलने दे तकलीफ हुआ है बेचारे को।

पाठको की राय