Thursday, October 22nd, 2026

पश्चिम बंगाल: बंगाल में TMC का खेला, बीजेपी को लगा दूसरा झटका, तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए राजीब बनर्जी 

नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को दूसरा झटका लगा है। बीजेपी के एक और नेता तृणमूल कांगेस में शामिल हो गए हैं। आज आशीष दास के बाद बीजेपी नेता राजीब बनर्जी ने भी दोबारा तृणमूल कांग्रस का हाथ थाम लिया है। विधानसभा चुनावों के बाद टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं की अपनी घर वापसी शुरू हो गई है। राजीब बनर्जी ने ममता सरकार में मंत्री पद छोड़कर बीजेपी का दाम थामा था, लेकिन आज एक बार फिर से वो तृणमूल कांग्रेस में लौट गए। त्रिपुरा में अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में उन्हें दोबारा से तृणमूल कांग्रेस में शामिल किया गया। आपको बता दें कि लंबे वक्त से उनकी वापसी की अटकलें लगाई जा रही थी। आज उन अटकलों पर विराम लग गया। अभिषेक बनर्जी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता फिर से दिलाई है। 

राजीब बनर्जी पिछली बंगाल सरकार में मंत्री थे, पिछले साल उन्होंने टीएमसी छोड़ बीजेपी ज्वाइंन किया, लेकिन एक साल में ही उनकी घर वापसी हो गई है। बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत के बाद से ही पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं की घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पहले 18 सितंबर को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके बाबुल सुप्रियो ने भी दोबारा टीएमसी ज्वाइन कर ली थी।
 

 

#राजीब बनर्जी 

Source : Agency

पाठको की राय