Sunday, October 25th, 2026

पटना यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग में लगी आग, जलकर खाक हुए कई दस्तावेज

 पटना  
पटना विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। दोपहर साढ़े 12 बजे परीक्षा भवन की पुरानी सीढ़ी के पास कचरे के ढेर से आग फैलने लगी। कुछ ही देर में परिसर धुएं से भर गया और शॉर्ट सर्किट होने से कुछ विभागों की बिजली चली गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय परीक्षा भवन में कई कर्मी मौजूद थे। आनन फानन में परिसर में रखे चार फायर एक्टिग्यूसर के जरिए आधे घंटे तक आग बुझाने की कोशिश की गई। इस बीच फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी गई।

पौने दो बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन परीक्षा विभाग में रखे गई गैरजरूरी कागजात जलकर राख हो गए।विवि सूत्रों ने बताया कि सैंकड़ों पुरानी उत्तर पुस्तिकाएं जलकर खाक हो गई हैं। पीयू के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है।

 

#पटना यूनिवर्सिटी

Source : Agency

पाठको की राय