Saturday, October 24th, 2026

पटना में LPG सिलेंडर अब 1000 से सिर्फ 25 रुपये कम 

 नई दिल्ली 
घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर पेट्रोलियम कंपनियों ने 15 दिन में दूसरी बार झटका दिया है। अभी 18 अगस्त को गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ था कि आज यानी 1 सितंबर को एक बार फिर दाम बढ़ा दिए गए। आज की 25 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपये से केवल 25 रुपये दूर रह गया है, जबकि पेट्रोल पहले से ही 100 के पार है। यानी आम आदमी के ऊपर सड़क से किचन तक महंगाई की मार पड़ रही है।

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 884.50 रुपये में मिलेगा तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 922.50 रुपये। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब इसी सिलेंडर को लेने के लिए 891 रुपये तो राजस्थान की राजधानी जयपुर में 889 रुपये चुकाने पड़ेंगे।  

 

#पटना में LPG

Source : Agency

पाठको की राय