Sunday, October 25th, 2026

पटना आईजीआईएमएस में सभी कोरोना पेशेंट का होगा मुफ्त इलाज: सीएम नीतीश

पटना 

बिहार की राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में सभी कोरोना मरीजों का मुफ्त इलाज होगा। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने स्वयं शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आईजीआईएमएस में सभी चिकित्सीय सेवाओं और दवाओं पर हुए खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी। 
 
आईजीआईएमएस में कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड मार्कर जांच के लिए पांच हजार रुपये देने पड़ते थे, जो अब निःशुल्क होगा। इस जांच के तहत शरीर के विभिन्न प्रकार की जांच की जाती है। अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार संक्रमित मरीजों का एडमिशन चार्ज पहले से ही नहीं लगता था और कुछ उपलब्ध दवाएं भी दी जाती थीं, लेकिन जरूरत पर कोविड मरीजों रेमडेसिविर इंजेक्शन बाजार से खरीदना पड़ता था। यह अब निःशुल्क मिलेगा।
 
 संक्रमित मरीजों को इसके अतिरिक्त अब सभी प्रकार की पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांच और आवश्यक दवाएं निःशुल्क मिलेंगी। यहां 50 बेड का आईसीयू कोरोना संक्रमितों के लिए संचालित था। शुक्रवार से 50 बेड का ऑक्सीजनयुक्त कोरोना वार्ड भी शुरू हुआ। सभी 100 बेड पर संक्रमित मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
 

 

#सीएम नीतीश

Source : Agency

पाठको की राय