Tuesday, October 20th, 2026

नशाबंदी पहल सामाजिक संस्था की मान्यता निरस्त, अनुदान राशि ब्याज सहित वसूलेगी सरकार

भोपाल
नशाबंदी के प्रचार प्रसार और सामाजिक न्याय विभाग के कार्यक्रमों के संचालन के नाम पर अशासकीय स्वयंसेवी संस्थाएं केन्द्र और राज्य सरकारों से जमकर अनुदान ले रही है लेकिन इन संस्थाओं के काम में जमकर अनियमितताएं मिली है। इसके चलते पहल सामाजिक विकास संस्था टिमरनी के अनुदान पर रोक लगा दी गई है और केन्द्र सरकार द्वारा दिए गए अनुदान को मय ब्याज सहित वसूल करने के निर्देश दिए गए है।

भारत सरकार के प्रोजेक्ट मानीटरिंग यूनिट द्वारा पहल सामाजिक विकास संस्था के किए गए निरीक्षण के दौरान संस्था में पाई गई अनियमितताओं के कारण संस्था को भारत सरकार से प्रदाय होने वाले अनुदान पर रोक लगाई गई थी एवं संस्था को भारत सरकार से प्राप्त अनुदान मय ब्याज सहित वसूल किये जाने के निर्देश दिए गए थे।

आयुक्त सामाजिक न्याय द्वारा इस संबंध में नोटिस जारी कर संस्था को अपना पक्ष और जबाब हरदा कलेक्टर के अभ्ज्ञिमत सहित मांगा गया था। संस्था ने जिला कलेक्टर हरदा को जो उत्तर दिया वह समाधानकारक नहीं पाया गया इसके चलते हरदा कलेक्टर ने संस्था की विभागीय मान्यता समाप्त करने की अनुशंसा की थी।

 

#नशाबंदी पहल

Source : Agency

पाठको की राय