Saturday, October 24th, 2026

नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक

बीजेपी की शनिवार को मोर्चा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक शुरू हो गई। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा-प्रकोष्ठों के संयोजकों को दिए टिप्स । राज्य सरकार ने OBC समुदाय को सरकारी भर्तियों व परीक्षाओं में 27% आरक्षण लागू कर दिया है। इस वर्ग की 50% से ज्यादा आबादी तक सरकार के इस फैसले को पहुंचाने पर फोकस रहेगा।

बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ले रहे है। मंच पर उनके साथ संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद है। इसके अलावा बैठक में सभी मोर्चे के सोशल मीडिया और आईटी टीम के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद है।

इस अवसर पर संगठन के कामकाज और पार्टी के आगे के तय कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी। प्रदेश संगठन में नई नियुक्तियों के बाद 7 मोर्चा और 17 प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की यह पहली बैठक हो रही है। इसमें उप चुनाव और स्थानीय निकायों के आगामी चुनावों के मद्देनजर जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।

इधर, भाजपा के आईटी विभाग व सोशल मीडिया विभाग के संयोजकों व सह संयोजक ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। पदभार के पश्चात संयोजकों ने सोशल मीडिया को लेकर पार्टी की आगामी माह की रणनीति पर विभाग के प्रभारी के साथ चर्चा की।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, जिस तरह से कांग्रेस अब सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय है, उसे देखते हुए बैठक में आईटी सेल और सोशल मीडिया की टीम के साथ आगे की रणनीति पर भी बात होगी। बता दें, पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने जून माह में बैठक में सोशल मीडिया की टीम को आक्रामकता से विपक्षी दल के आरोपों का जवाब देने की नसीहत दी थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय