Tuesday, October 20th, 2026

नन्हे नौनिहालों ने भ्रमण किया पुलिस थाना और जाना पुलिस है...मित्र

डिंडोरी

 प्रयास किन्डर गार्डन एंड प्ले स्कूल डिंडौरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सामाजिक भ्रमण के अंतर्गत डिंडोरी पुलिस थाने का भ्रमण किया | जहां उपनिरीक्षक गंगोत्री तुरकर जी और भगवती रावत जी ने सभी पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर थाने का भ्रमण कराया। बच्चों ने पुलिस वाहनों को देखा,  कंप्यूटर शाखा देखी, पुलिस कार्यप्रणाली को भी देखा और भविष्य में पुलिस बनने के अपने सपने को प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया।डिंडोरी पुलिस थाना में पहली बार नन्हे नौनिहालों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

थाना प्रभारी चंद्र किशोर सिरामे जी ने बच्चों को उपहार स्वरूप चॉकलेट भेंट कि।
विद्यालय प्रशासन की ओर से डायरेक्टर मनोज चौकसे प्रिंसिपल शिवानी चौकसे और संस्कृति पूर्वी और निशा मैम तथा संतोष और अवध सर् उपस्थित थे।

 

#नन्हे नौनिहालों

Source : Agency

पाठको की राय