Friday, October 23rd, 2026

देश में 24 घंटे के अंदर 24,354 नए केस, 234 मरीजों की मौत

नई दिल्ली
 देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का ग्राफ नीचे गिरता दिखाई दिया।  बता दें कि देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 24,354 नए मामले सामने आए हैं,  इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 37 लाख, 91 हजार 61 हो गई है।  देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या 2 लाख, 73 हजार, 889 दर्ज की गई है जो पिछले 197 दिनों में सबसे कम है।
 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 234 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 48 हजार 573 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 97.86 फीसदी दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।
 

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देशभर में 25, 455 मरीज कोविड महामारी से स्वस्थ हुए हैं, वहीं देश में अब तक कोरोना से 2 लाख 73 हजार 889 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 30 लाख 68 हजार 599 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, देश में अब तक 89,74,81,554 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है, पिछले 24 घंटे में 69,33,838 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है।

 

 

#देश में 24 घंटे

Source : Agency

पाठको की राय