Friday, October 23rd, 2026

देश को 100 करोड़ वैक्सीन का सुरक्षा कवच मिला: पीएम मोदी

नई दिल्ली
आज भारत देश के लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि आज इंडिया ने 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण के जादूई आंकड़े को पार कर लिया है। इस मौके पर पीएम मोदी में देश को बधाई दी है। दिल्ली में आयोजित एक खास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि भारत को 100 करोड़ वैक्सीन का सुरक्षा कवच मिला है। इसके लिए मैं अपनी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं। मोदी ने कहा कि आज एक उत्साह है और दायित्व बोध भी है कि हमें मिलकर कोरोना को हराना है।

 

#पीएम मोदी

Source : Agency

पाठको की राय