Monday, October 19th, 2026

दुष्प्रचार के विरुद्ध गांधी भवन में हुआ धरना

भोपाल । ( अपनी खबर )
महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और अल्प संख्यकों के खिलाफ नफरत फैलाने ,  दुष्प्रचार के प्रतिरोध और अमन ,भाईचारा कायम रखने की अपील करते हुए राष्ट्रीय सेक्युलर मंच , गांधी भवन तथा सभी प्रगतिशील ,धर्म निरपेक्ष संगठनों के प्रतिनिधियों ने  धरना देकर अपना विरोध प्रकट किया । धरने का आयोजन  3 जनवरी 2022 को 11 बजे से स्थानीय गांधी भवन में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष किया गया  ।
 इस आयोजन  की अध्यक्षता  गांधी भवन न्यास के सचिव  दयाराम नामदेव ने की। इस अवसर पर उत्तरा खंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी , वरिष्ठ पत्रकार लज्जाशंकर हरदेनिया, शेलेंद्रकुमार शैली , कामरेड रूपसिंह , सचिन श्रीवास्तव, मुन्ने खां , नवाबुद्दीन, भी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय