दुर्घटना में मृत पड़े लोगो को बचाने वाहन पलटा,लिपिक ने दिखाई ईमानदारी
राजगढ़
कुरावर में सोमवार को ब्रिज पर रोड पर मृत पड़े युवकों को बचाने बोलेरो पलट गई थी । गाड़ी में भोपाल उपचार कराने अपनी माताजी को लेकर ऋषि विजयवर्गीय जा रहे थे और ड्राइवर महेश शर्मा पीछे बैठे थे ।उक्त बोलेरो को लिपिक ऋषि विजयवर्गीय चला रहे थे । वाहन की पलटी के बाद ऋषि द्वारा थाने में जाकर सूचना दी गयी जिसमे मोके पर मुहायना कर पुलिसकर्मियों ने भी दबी जुबान में कहा कि कोई और वाहन टक्कर मारकर रफू चक्कर हो गया है लेकिन मृत लोगो को क्लेम दिलाने के चक्कर मे बेवजह बोलेरो गाड़ी के नाम प्रकरण दर्ज कर दिया गया जबकि हक़ीक़त में कोई और वाहन टक्कर मारकर गया था । लिपिक की माताजी को भी पेर में हल्की चोट आई ।
*CMHO के लिपिक ने दिखाई मानवता*
बोलेरो पलट जाने के बाद भी CMHO कार्यलय के ऋषि विजयवर्गीय द्वारा उदारता दिखाते हुए खुद थाने में पहुच कर सूचना दी गयी और खुद मोके से न भागते हुए भी थाने में जाकर सूचना दी लेकिन उल्टा लिपिक विजयवर्गीय को ही इस प्रकरण में दोषी मान लिया गया जिनका मेडिकल कराया गया ।
थाना प्रभारी रामनरेश राठौर ने बताया कि बोलेरो वाहन चालक ऋषि विजयवर्गीय का मामूली सी चोट आई है और उनके द्वारा कोई शराब नही पी हुई थी वे पूरे वे होशं में थे । कुछ आसामाजिक लोगो ने भ्रामक व तथ्यहीन खबर लगाकर शराब के नशे में होना बताया जो पूरी तरह झूठ था क्योंकि शराब पी होती तो 24 घण्टे तक उसका मेडिकल में आ जाता है लेकिन ऐसी कोई बात नही थी ।
*मानहानि व एसपी को करेंगे शिकायत*
लिपिक ऋषि विजयवर्गीय ने बताया कि कुछ लोगो द्वारा जलनपन के कारण मुझे शराब में होना बताया था जबकि हक़ीक़त में मेडिकल में 24 घण्टे तक का विवरण आता है मेडिकल व सभी स्टाफ व उपस्थित लोगों ने कहा है कि ऐसा कुछ नही था इसके बावजूद भ्रामक खबर लगाकर मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है एक शासकीय कर्मचारी को बेवजह बदनाम करना अपराध की श्रेणी में आता है । में मानहानि का नोटिस दिलवाऊंगा और FIR करने एसपी से शिकायत करूँगा की मोटर व्हीकल टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करवाया जाए जिससे स्पस्ट हो जाएगा कि अन्यत्र वाहन द्वारा मोटरसायकिल को टक्कर मारी गयी है ।

पाठको की राय