दुनियाभर में ठप पड़ा Twitter, हजारों परेशान यूजर्स ने की शिकायत, आ रही है इस तरह की दिक्कत
नई दिल्ली
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter आज सुबह डाउन हो गई है। ट्विटर के यूजर्स ने पेशानियों की जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें प्रोफाइल पेज लोड करने, कंटेंट सर्च करने और ट्विटर के माध्यम से कंटेंट को शेयर करने में दिक्कत आ रही है। डाउनडेटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार कई यूजर्स ने बताया है किया कि पर्सनल कंप्यूटर्स पर ट्विटर ठीक से काम नहीं कर रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि मोबाइल ऐप में यह साइट लगभग ठीक काम कर रही है। ज्यादातर यूजर्स के अनुसार वो अपने टाइमलाइन को चेक नहीं कर पा रहे हैं।
वहीं ट्विटर ने इस प्रॉब्लम को स्वीकार करते हुए कहा है कि हम इसे ठीक कर रहा है। उपयोगकर्ताओं ने बताया कि हर बार जब उन्होंने ट्विटर वेबसाइट तक पहुंचने की कोशिश की, तो स्क्रीन पर उन्हें "Something went wrong" लिखा दिखा है।

पाठको की राय