Tuesday, October 20th, 2026

दलित परिवार के चार लोगों की हत्या योगी सरकार की लचर कानून-व्यवस्था को दर्शाती है : मायावती

लखनऊ

 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रयागराज में एक दलित परिवार के चार लोगों की हत्या को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा भी समाजवादी पार्टी (सपा) के नक्शे कदम पर चल रही है।

सपा प्रमुख ने शनिवार की सुबह ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अभी हाल में दबंगों द्वारा की गई एक दलित परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या अति-दुःखद एवं शर्मनाक है। यह घटना भी सरकार की लचर कानून-व्यवस्था को दर्शाती है। ऐसा लगता है कि इस मामले में भाजपा भी अब सपा सरकार के ही नक्शेकदम पर चल रही है। ''

    2. इस घटना के बाद सबसे पहले श्री बाबूलाल भांवरा के नेतृत्व में बीएसपी के पहुँचे प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि प्रयागराज में दबंगों का जबरदस्त आतंक है, जिसके कारण ही यह घटना भी हुई है। सरकार सभी दोषी दबंगों के विरुद्ध सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करे, बीएसपी की यह माँग।

 

#मायावती

Source : Agency

पाठको की राय