Sunday, October 25th, 2026

दरभंगा स्टेशन ब्लास्ट: हाई अलर्ट पर रेल मंडल, पार्सल की नियमित जांच के दिए आदेश, ऐसी है तैयारी

 समस्तीपुर 
समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा स्टेशन पर पिछले दिनों पार्सल में हुए ब्लास्ट के बाद सभी स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के अलावा चौकसी बढ़ाई गई है। इसके साथ ही हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत खासकर स्टेशनों पर आने वाले पार्सलों की सख्ती से नियमित जांच करने का आदेश दिया गया है।

वहीं सिकंदराबाद, मुंबई सहित अन्य स्टेशनों से आने वाली ट्रेनों में संदिग्ध यात्रियों की भी विशेष निगरानी करने को कहा गया है। हाई अलर्ट जारी करने के साथ मंडल सुरक्षा आयुक्त (कमांडेंट) एके लाल ने मंडल के सभी आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज को अपने सहकर्मियों के साथ अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया है। ताकि किसी भी तरह के संदिग्ध सामान एवं संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर त्वरित कारवाई सुनिश्चित की जा सके। 

कमांडेंट ने बताया कि सभी प्रमुख स्टेशनों पर उतरने वाले पार्सल की नियमित रूप से जांच करने का आदेश दिया गया है। ताकि दरभंगा स्टेशन वाली जैसी घटना की पुनरावृति नहीं हो सके। इधर, कमांडेंट के आदेश के बाद समस्तीपुर स्टेशन पर पार्सल की जांच शुरू कर दी गयी है। 

 

#दरभंगा स्टेशन ब्लास्ट

Source : Agency

पाठको की राय